बीजेपी के अन्याय-अत्याचार के खिलाफ न्याय यात्रा निकाल रही है कांग्रेस शाहिद खान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में राज्य की भाजपा सरकार के अन्याय अत्याचार और बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जो पदयात्रा प्रारंभ की गई है। यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिलने का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पदयात्रा में शामिल हुए शाहिद खान ने कहा कि 9 माह में छ ग की भाजपा सरकार निष्क्रीयता के चलते जिला कार्यालय जलने एवं पुलिस की बर्बरता उजागर हुई है

उन्होंने कहा कि रेत माफिया, अपराधियो के हौसले बुलंद हैं, पीएम आवास स्वीकृति होते ही सीमेंट की दरों में बढ़ोतरी, महतारी वंदन के नाम पर धोखा जैसे ज्वलंतशील मुद्दों के कारण भाजपा राज्य में अलोकप्रिय होने के साथ अन्याय अत्याचार कि प्रतीक बन चुकी है। जनता को राहत देने और भाजपाई अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज किया गया है। इस यात्रा में राजनांदगांव सांसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनता यात्रा में शामिल होकर जन आवाज बन रहे है। गिरोधपुरी धाम से यह यात्रा 27 सितम्बर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर को राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आमसभा के साफ संपन्न होगी। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता के दुख परेशानियों को देखते हुए न्याय पदयात्रा का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया और उस निर्णय में प्रदेश कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता अपनी सहभागिता के साथ पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। इससे वह दिन दूर नहीं जब राज्य की जनता के लिए कांग्रेस की न्याय पदयात्रा रूपी आंदोलन से सुख शांति एवं न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!