MP के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाए जाएंगे राम और कृष्ण के पाठ, CM मोहन ने किया ऐलान तो दिग्विजय ने कह दी ये बात

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य की उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे। भोपाल में योग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। वहीं उनके इस बयान के बाद कांग्रेस का भी रिएक्शन आया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श है, उनके बारे में पढ़ाया जाना चाहिए। लेकिन दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए

दरअसल योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने के बाद सीएम मोहन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ मे लिया है। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है।

दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए- दिग्विजय

इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान के बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श है। भगवान राम और कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे हमारे समाज को सीखने को मिले। राम और कृष्ण के अलावा दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ना चाहिए ? क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए और क्या मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए ? उन्होंने कहा कि मेरा तो ऐसा मानना है कि सभी धर्म के धर्म गुरुओं के विचारों को पढ़ाया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!