प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी AAP प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की रविवार 06/10/2024 की प्रदेश के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी।बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा सचिव एवं जिला अध्यक्ष(शहर एवं ग्रामीण ) शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने सभी साथियों को बधाई दी और पार्टी के संगठन किया मजबूती के लिए सभी को प्रयास करने कहा। उन्होंने कहा कि

पहले हमारी सारी इकाईयां भाँग थी, अब नई नियुक्तियाँ हुई है, प्रदेश में सभी नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी जनता के सामने पुरे विश्वास के साथ जाएगी। भाजपा और कांग्रेस आम आदमी पार्टी को प्रदेश में अब हल्के में ना ले अब हम मजबूती से टक्कर देंगे और इनकी कुनीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज़ उठाएंगे।

प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में अभी राज्य स्तरीय नियुक्तियाँ हुई हैं जल्द ही जिलाध्यक्ष स्तर की अन्य नियुक्तियाँ होंगी और आम आदमी पार्टी का एक विशाल संगठन प्रदेश में बनेगा। प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को आज और भी अन्य जिम्मेदारियां दी गयीं हैं जिससे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी ने कहा कि पार्टी की लड़ाई को मीडिया और सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा प्रचारित किया जायेगा ताकि आम जनता तक पार्टी का अच्छा मेसेज पहुँचाया जाये।

आज की बैठक में पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आम आदमी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!