ग्वालियर में आमजन के बीच अपनी एक अलग ही छवि रखने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अलग ही अंदाज़ में नजर आए। शहर में हुई भारी बारिश के चलते जलभराव वाले इलाकों में पहुंचकर उन्होंने जायजा लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की। लोगो की समस्याओं को सुन अधिकारियों को उनकी समस्याओं को जल्द समाधान करने के लिए कहा
इसी दौरान ऊर्जा मंत्री एक बुजुर्ग महिला के दरवाजे पर बैठ गए और उन्होंने उस महिला से उसकी समस्याओं पर चर्चा की इसके बाद उनसे रोटी मांगकर कर खाना खाया ऊर्जा मंत्री को मिली थाली में एक रोटी देखकर बुजुर्ग महिला ने अपने बच्ची से एक ही रोटी क्यों दी है, तो मंत्री ने बोला कि वहां एक ही रोटी खाएंगे
मंत्री तोमर को बुजुर्ग महिला से चर्चा के दौरान जब पता चला कि वह महिला अस्वस्थ हैं, तो उन्होंने अपने अधीनस्थों को उस महिला को तुरंत सिविल अस्पताल हजीरा ले जाने के लिए निर्देशित किया। उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है
सावित्री पाल के घर भोजन किया
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड 7 में निरीक्षण के दौरान इन्दिरा नगर और पीएचई कालोनी में जलभराव की स्थिति के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों को और तेज करने के निर्देश दिये उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीवर चेम्बर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है, इसमें तुरन्त सुधार कर ओवर फ्लो हो रहे सीवर चेम्बरों की सफाई कराएं। उन्होंने पीएचई कॉलोनी स्थित सीवर प्लांट पंप हाउस का निरीक्षण भी किया।इसके बाद उन्होंने वैश्य वाली गली में रहने वाली सावित्री पाल के घर भोजन किया