छत्तीसगढ़ में 219 करोड़ का राशन बचत घोटाला, विधानसभा समिति ने मांगी जानकारी, कई जिलों के खाद्य निरीक्षकों पर गिर सकती है गाज

कांग्रेस सरकार में हुए 219 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले को लेकर विधानसभा समिति ने फिर से 16 बिंदुओं में जानकारी मांगी है इससे पहले अगस्त माह में भी 29 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई थी है राशन घोटाले की जांच को लेकर अब तक 55 बिंदुओं में जानकारी मांग चुकी है। अब मांगी गई जानकारी में कई जिलों के खाद्य निरिक्षकों पर गाज गिरना तय है

सितंबर 2022 में कराए गए भौतिक सत्यापन, तकनीकी त्रुटि के प्रकार, चावल घोटाला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। जनवरी 2022 और 2023 की स्थिति में प्रदेश के 13 हजार राशन दुकानों में बचत चावल मात्रा की जानकारी पूछी गई है घोटाला करने वाले राशन दुकानों से वसूली की जानकारी मांगते हुए वसूली न होने पर जिम्मेदार खाद्य निरीक्षकों के नाम मांगे गए है

पोर्टल से गायब हो गई है जानकारी

प्रदेश का आवंटन खाद्य संचालनालय जारी किया जाता है। खाद्य निरीक्षकों ने हर महीने घोषणा पत्र में ऑनलाइन पोर्टल में जानकारी दी है। इसके बाद भी कटौती नहीं की गई। अब जांच समिति द्वारा जानकारी मांग रही है। मैदानी अमले से तीन साल पुरानी जानकारी मांगी जा रही है। वह बीते साल ही पोर्टल से गायब कर दी गई थी।

मांगी गई मुख्य जानकारी

बचत होने की स्थिति में उठाए गए कदम की जानकारी।

माह अगस्त 2022 से दिसम्बर 2022 तक राशन दुकानों में जारी आबंटन की मात्रा की जानकारी

अतिरिक्त स्टाक तथा वर्तमान आबंटन से अधिक स्टाक न हो इसका  मिलान करने के लिए जिला स्तर से क्या कदम उठाए गए थे

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!