विधवा भाभी से छोटे भाई ने की शादी…! नाराज दूसरे भाइयों ने ले ली ‘भाई’ की जान

उत्तर प्रदेश के बागपत में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भाइयों ने एक साथ मिलकर अपने ही भाई का कत्ल कर दिया। उसका गुनाह केवल इतना थी कि उसने अपने बड़े भाई की विधवा से शादी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

बागपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान यशवीर पुत्र ईश्वर के रूप में की गई है। पुलिस को पता चला कि यशवीर की हत्या उसके बड़े भाइयों ने की है। ईश्वर के चार बेटे सुखवीर, ओमवीर, उदयवीर और यशवीर हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल सुखवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी रितु ने उसके छोटे भाई यशवीर से शादी कर ली थी। यह शादी अन्य भाइयों को पसंद नहीं आई, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार रात दिल्ली में बस चलाने वाला यशवीर ड्यूटी के बाद घर लौटा था। नशे की हालत में ओमवीर और उदयवीर से बहस हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार (Brother Murder) में बहस इतनी बढ़ गई कि ओमवीर और उदयवीर ने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी।इसके बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!