Lok Sabha Election Results 2024 Live : खटाखट आने लगे चुनावी रुझान…NDA 250 के पार

नई दिल्ली, 04 जून। Lok Sabha Election Results 2024 Live : रुझानों में एक बार फिर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनडीए 259, इंडिया 185 सीटों पर आगे है। अन्य 19 सीटों पर आगे हैं। कुल 463 सीटों के रुझान आए हैं। यूपी की 69 सीटों पर बीजेपी 39 सीटों पर आगे है। सपा 20 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

छिंदवाड़ा में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के विवेक साहू बंटी आगे हैं। गांधीनगर में बीजेपी के अमित शाह 80,800 वोटों से आगे हैं। वडोदरा में भाजपा कैंडिडेट हेमांग जोशी 22952 वोट से आगे हैं। भरूच में भाजपा प्रत्याशी मनसुख वसावा 8600 मत से आगे।

रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गया है। इस समय एनडीए 259 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया ब्लॉक 169 सीटों पर आगे है।अन्य 16 सीटों पर आगे हैं। कुल 446 सीटों का रुझान आ गया है।

एनडीए 225 सीटों पर आगे

गांधीनगर में बीजेपी के अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे। गया सीट से जीतनराम मांझी आगे हैं। मंडी में कंगना रनौत आगे हैं। जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे हैं। कुल 371 सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी 225 सीटों पर आगे है। इंडिया ब्लॉक 135 सीटों पर आगे (Lok Sabha Election Results 2024 Live) है।

उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। नगीना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी ओम कुमार, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार पीछे चल रहे हैं।

हालांकि रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गया है। इस समय एनडीए 259 सीटों पर आगे चल रहा है। इंडिया ब्लॉक 169 सीटों पर आगे है। अन्य 16 सीटों पर आगे हैं। कुल 446 सीटों का रुझान आ गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!