Naxali Killed : बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी…12 नक्सली ढेर…कस्टडी में लिया सभी शव…सुनिए CM ने क्या कहा

रायपुर, 10 मई। Naxali Killed : छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षाबलों को फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर में नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।

सभी के शव बरामद कर लिए गए

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज मुठभेड़ में जवानों ने 12 माओवादियों को मार गिराया है। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। सुबह से चल रहे मुठभेड़ के बाद देर शाम भी जवानों के द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग किया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी और एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार का एक बार फिर बीजापुर जिला के पीड़िया के जंगल में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान ही जवानों का माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गया। सुबह से शाम तक चले इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग में 12 नक्सली ढेर हो गये। जवानों सभी माओवादियों के शव बरामद कर लिये है। जवानों को मिली इस बड़ी सफलता के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। 12 नक्सलियों के शव बरामतद किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे तक चली मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में से 2 की पहचान डीवीसीएम जोगन्ना और डीवीसीएम विनय उर्फ अशोक के रूप में हुई थी।

 

बता दे पिछले 120 दिनों में जवानों 100 से अधिक माओवादियों को ढेर कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किया है। जवानों के द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से अब लगातार माओवादी पीछे हटने के साथ ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण भी कर रहे है।

CM साय ने जवान और अधिकारियों को दी बधाई

सीएम साय ने माओवादियों को मार गिराने पर इस मुठभेड़ में शामिल जवान और अधिकारियों को बधाई दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र के पीडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में हमारे सुरक्षाबलों को भारी सफलता मिली है। मुठभेड़ समाप्त हो चुका है, 12 डेडबॉडी नक्सलियों के मिले हैं। मैं इसके लिए सुरक्षाबलों को, अधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

जब से हम लोग सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी चाहते हैं कि प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो। डबल इंजन की सरकार होने के कारण इसका लाभ हमको मिल रहा है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!