Hemant Soren New Look: चाचा के श्राद्धकर्म में दिखा हेमंत सोरेन का नया लुक, चेहरे पर बढ़ी हुई दिखी दाढ़ी-मूंछ

सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए थे और इस दौरान उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया था। चार माह से भी अधिक समय से जेल में बंद हेमंत सोरेन की दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई थी और काफी हद तक उनके यह नया रूप झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन जैसा दिखाई दे रहा था।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने चाचा राजाराम सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उनका लुक पूरी तरह बदला हुआ था।

चार माह से भी अधिक समय से जेल में बंद हेमंत सोरेन की दाढ़ी-मूंछ बढ़ी हुई थी। काफी हद तक उनके इस रूप में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की युवावस्था की छवि दिख रही थी। उन्होंने परिजनों के साथ समय बिताए। पत्नी कल्पना सोरेन और उनके पुत्र साथ में दिखे।

पिता के छूए पांव

उन्होंने पिता शिबू सोरेन का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। माता रूपी सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कई बार वे भावुक दिखे।

उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट के आदेश के तहत वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से पुलिस हिरासत में अपने पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा पहुंचे थे। हाई कोर्ट से उन्हें औपबंधिक जमानत नहीं मिली थी।

फिर वापस आएंगे जेल

अदालत ने कुछ देर के लिए उन्हें श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति प्रदान की थी। अदालत ने कहा था कि हेमंत सोरेन पुलिस कस्टडी में कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे और उसी दिन फिर जेल में वापस आ जाएंगे।

इस दौरान उन्हें मीडिया या राजनीतिक चर्चा से दूर रहने की भी हिदायत दी गई थी। बता दें कि ईडी ने भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी की देर शाम गिरफ्तार किया था।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!