Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

Bihar News मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के जेल से निकलने के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है। विपक्ष जहां नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई है वहीं खुद नीतीश कुमार अनंत सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं कभी कट्टर विरोधी रहे ललन सिंह भी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र को अनंत सिंह का इलाका बताया।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics News Hindi: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत के जेल से बाहर निकलने पर राज्य की सियासत तेज हो गई है। अनंत सिंह (Anant Singh) के बाहर निकलते ही मुंगेर लोकसभा सीट अब और अधिक चर्चा में आ गई है। ललन सिंह इस सीट पर फिर कब्जा जमाने के लिए हर सियासी चाल का उपयोग कर रहे हैं

इसी क्रम में ललन सिंह ने इस बार अनंत सिंह की सियासी धाक का जमकर इस्तेमाल किया। ललन सिंह ने बीच सभा में अनंत सिंह की जमकर तारीफ की और लालू-रबड़ी परिवार पर खूब बरसे।

अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहते हैं? ललन सिंह ने खोले राज

ललन सिंह ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरा इलाका तो अनंत बाबू का है। यहां अनंत बाबू ने खूब काम किया। यहां कम अन्याय नहीं होता था लेकिन अनंत बाबू यहां न्याय करते थे। ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह इस इलाके में हर लोगों के साथ न्याय करते थे। इसलिए उन्हें छोटे सरकार कहा जाता है।

अनंत सिंह हमेशा अपने इलाके में हर वर्ग के लोगों के लिए काम करते थे, किसी के साथ भेदभाव नहीं करते थे। अनंत सिंह इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मौजूद रहीं। बता दें कि अनंत सिंह ने जेल से निकलने के साथ ही कहा था कि ललन सिंह 5 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे।

ललन सिंह ने लालू- रबड़ी परिवार पर साधा निशाना

ललन सिंह ने कहा कि आज के नौजवानों को लालू का शासन याद नहीं होगा, क्योंकि ये लोग उस समय 5 से 6 साल के रहे होंगे। लेकिन जो भी बुजुर्ग हैं, उनसे पूछिए कि कैसा माहौल था उस समय। आतंक का साया था, लोग डक के मारे घर से बाहर नहीं निकलते थे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!