Bemetara Road Accident : बेमेतरा में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर…9 लोगों की मौत…दर्दनाक VIDEO आया सामने

बेमेतरा, 29 अप्रैल। Bemetara Road Accident : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख जताया है। वहीं दूसरी घटना स्थल पर आज सुबह दुर्ग आईजी, दुर्ग संभाग कमिश्नर, बेमेतरा एसपी व कलेक्टर ने निरीक्षण किया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पिकअप वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है। एक की पहचान बाकी है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल 23 लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बाद में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ले जाया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल बेमेतरा में चल रहा है। बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। साहू ने कहा कि जिले में हुआ यह एक दुखद सड़क हादसा है। एक वाहन ने खड़े दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रशासन हरसंभव मदद करने की कोशिश (Bemetara Road Accident) कर रहा है।

घायलों के नाम

(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल

(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष

(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष

(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष

(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष

(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष

(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष

(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष

(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष

(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष

(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष

(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष

(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष

(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष

(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष

(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष

(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष

,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष

(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल

(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष

(21) सोनबती महिला 60 वर्ष

(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष

(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

जिला अस्पताल बेमेतरा में मृतकों के नाम

(1) भूरी निषाद महिला 50 वर्ष

(2) नीरा साहू महिला 55 वर्ष

(3) गीता साहू महिला 60 वर्ष

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मृतकों के नाम

(4) अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला 60 वर्ष

(5) मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष

(6) खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष

(7) रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष

(8) ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!