कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्वं केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित सहित 15 दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

भोपाल, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़े झटका लगा है। कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही कांग्रेस नेता अतुल शर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ ही धार के पूर्व कांग्रेस सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेे।

कांग्रेस के कद्दावर नेता थे सुरेश पचौरी
सुरेश पचौरी चार बार के राज्यसभा सांसद रहे हैं। सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपना करियर शुरू किया था और 1984 में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद 1984 में ही राज्यसभा के लिए चुने गए। पचौरी 1990, 1996 और 2002 में फिर से चुने गए। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सुरेश पचौरी ने रक्षा, कार्मिक, सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, संसदीय मामले और पार्टी जमीनी स्तर के संगठन कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष भी रहे।

राहुल गांधी की यात्रा में भी शामिल हुए थे पचौरी
पचौरी ने अपने राजनीतिक करियर में दो बार ही चुनाव लड़ा और वे हार गए। पहली बार 1999 में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उमा भारती के खिलाफ लड़ा था। वे 1.6 लाख वोटों के अंतर से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने 2013 में भी विधानसभा का चुनाव भोजपुर विधानसभा सीट से लड़ा था। इसमें वे सुरेंद्र पटवा से हार गए थे। पचौरी हाल ही में मध्यप्रदेश से गुजरी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए थे।

कांग्रेस को खत्म करने निकले हैं राहुल गांधी
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आजादी का आंदोलन है। लेकिन, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और उसका राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी जी ने महात्मा गांधी की इच्छा को पूरी करके ही चैन की सांस लेंगे। कांग्रेस के नेता दिशा हीन हो रहे हैं नेतृत्व के कारण। यह यात्रा निकाल रहे हैं, यह बंटाढार करने के लिए निकले हैं।

संजय शुक्ला ने भी भाजपा का दामन थाम लिया
इंदौर से कांग्रेस के विधायक रह चुके संजय शुक्ला ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। संजय शुक्ला इंदौर से हाल ही में कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। संजय शुक्ला के पिता भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल थे और बाहुबली नेता थे। संजय शुक्ला ने भाजपा कार्यालय में कहा कि हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर बनवाया, जिसमें कांग्रेस ने न्योता ठुकरा दिया और हम भी वहां नहीं जा पाए। इससे आहत होकर हम कांग्रेस छोड़ रहे हैं और भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने जातियों में बांट दिया: अतुल शर्मा
भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने आए कांग्रेस नेता अतुल शर्मा भी कांग्रेस से बेहद नाराज हैं। अतुल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक मध्य मार्गी पार्टी है। तुष्टिकरण करके इसने जातियों में बांटकर हमारे समाज की की बुरी स्थिति कर दी है। उससे हम आहत हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब है कि अतुल शर्मा प्रदेश कांग्रेस में कई बड़े पदों पर रह चुके हैं और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!