दक्षिण विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है शोभा महिलाओं के बैंक अकाउंट का ऑनलाइन सट्टे में करती थी इस्‍तेमाल

राजधानी रायपुर की सैकड़ों महिलाओं के बैंक खाते से ब्लैक मनी को खपाने के मामले में जांच का दायरा अन्य जिलों में बढ़ सकता हैं। बैंक खातों का उपयोग महादेव सट्टा एप में किया गया है आरोपिता ने कमीशन पर खाते बेचे थे। पुलिस अब उनकी भी तलाश कर रही है पुलिस ने आरोपित शोभा ठाकुर के इंटरनेट मीडिया अकाउंट को खंगाला गया

दूसरे जिलों में भी इसी तरह महिलाओं की बैठकें लेने के तथ्य सामने आए हैं फेसबुक अकांउट में धमतरी महासमुंद दुर्ग और राजनांदगांव में महिलाओं की बैठकें लेने का फोटो डाला है अब पुलिस इसके लिए दूसरे जिलों के पुलिस अधिकारियों से जानकारी जुटा रही है। शोभा ठाकुर ने 2023 में रायपुर के दक्षिण विधान सभा का चुनाव भी लड़ा था। उसे 90 वोट मिले थे

बस्तियों और बीएसयूपी कॉलाेनी की महिलाओं को लिया झांसे में

पुलिस जांच में पाया गया कि माह जनवरी 2024 में शोभा ठाकुर ने बस्तियों और बीएसयूपी कॉलोनी की महिलाओं को अपने झांसे में लिया। शोभा ठाकुर ने अपना परिचय नारी शक्ती संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दिया कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं की बैठक लेकर यह योजना बताई योजना में सिलाई, आचार बनाना खाद्य पदार्थ पैकिंग करने जैसे और भी रोजगार उपलब्ध कराने का दावा किया इसके एवज में बैंक खाते में पैसा भुगतान करने का झांसा दिया था

ऐसे हुआ राजफाश

एक माह महिलाओं को कोई रोजगार नहीं मिला। सभी महिलाएं नारी शक्ति के कार्यालय भाठागांव पहुंची जहां आरोपिता नहीं मिली। महिलाओं को संदेह होने पर बैंक जाकर जानकारी ली तब पता चला कि उनके खाते से लाखों का लेनदेन हुआ है

संस्था में तीन सौ से ज्यादा सदस्य

शोभा ठाकुर ने महिलाओं के नाम पर कर्नाटका बैंक में अकाउंट खुलवाया है, जिसमें 15 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन अब तक किया गया है। थाने में अभी केवल 14 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है शोभा के रजिस्टर में तीन सौ से ज्यादा महिलाएं सदस्य हैं। बैंक में ट्रांजेक्शन का आंकड़ा बढ़ सकता है

Leave a Comment

और पढ़ें

हम आपको बता दें कि गुजरात में पार्टी का यह अधिवेशन 64 साल के बाद हो रहा है। इस अधिवेशन का विषय “न्याय पथ : संकल्प, समर्पण, संघर्ष” होगा। इस अधिवेशन के जरिए जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) की शक्तियां बढ़ाने, संगठन सृजन के कार्य को तेज करने, चुनावी तैयारियों और पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्णय किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेता, कार्य समिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य अधिवेशन में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!