चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कॉलेज छात्रों के लिए 'वेत्री लैपटॉप योजना' लागू करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए, सीएम विजय के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति कॉलेज छात्रों के लिए उस 'मुफ्त लैपटॉप योजना' को लागू करेगी, जिसकी घोषणा 2026-27 के बजट में की गई थी। किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ? इस योजना के तहत सरकारी और राज्य-सहायता प्राप्त कॉलेजों में (2026-27 सत्र के दौरान) पढ़ाई कर रहे अंडरग्रेजुएट (UG) और डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक, ITI) पाठ्यक्रमों के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र मुफ्त लैपटॉप योजना का